नई दिल्ली : देश में पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुँच गया है और वर्तमान में 541 में से केवल 21 मिलें शुरू है। अब तक चीनी उत्पादन 273.90 लाख टन तक पंहुचा है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आकड़ों के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 तक, चीनी रिकवरी मामले में तेलंगाना 10.75 प्रतिशत के साथ देश में सबसे आगे है। 10.60 पृष्ट के साथ गुजरात दुसरे पायदान पर, जबकि 10.20 प्रतिशत के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर है। उसके बाद बिहार- 9.95, महाराष्ट्र और उत्तराखंड – 9.50, हरियाणा – 9.40, मध्य प्रदेश – 9.30 और तमिलनाडु – 9.10 प्रतिशत है। आंध्र प्रदेश – 9, पंजाब – 8.70, और कर्नाटक 8.60 प्रतिशत के साथ सबसे निचे है।पिछले साल भी तेलंगाना 10.65 प्रतिशत के साथ पहले और 10.10 प्रतिशत के साथ गुजरात दुसरे पायदान पर था।
कुल 2865.21लाख टन गन्ने की पेराई…
देश में 541 में से 21 चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू है।देश में कुल 2865.21लाख टन गन्ने की पेराई की गई है। पिछले सीजन की बात करें तो 2024-25 में 534 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया था और 15 अप्रैल 2025 तक 520 चीनी मिलें बंद हो गई थी। चीनी मिलों द्वारा 2713.88 लाख टन गन्ना पेराई कर 254.30 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। इस सीजन में देश में चीनी रिकवरी पिछले सीजन से ज्यादा है। देश में औसत चीनी रिकवरी 9.56 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इसी समय औसत चीनी रिकवरी 9.37 प्रतिशत थी।
चीनी उत्पादन के मामलें में महाराष्ट्र सबसे आगे….
राज्यों में चीनी उत्पादन के मामलें में महाराष्ट्र सबसे आगे है और उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। NFCSF के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 99.20 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश में अब तक 89.20 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक है। कर्नाटक में अब तक 47.15 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है।गुजरात में 7.50 लाख टन, आंध्रप्रदेश – 0.70 लाख टन, बिहार- 5.80 लाख टन, हरियाणा- 4.50 लाख टन, मध्य प्रदेश – 4.50 लाख टन, पंजाब – 4.25 लाख टन, तमिलनाडु – 5.30 लाख टन, तेलंगाना – 2.00 लाख टन, उत्तराखंड – 2.85 लाख टन और अन्य राज्यों में कुल 0.95 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है।


















