कंपाला : बुंयोरो और टोरो क्षेत्रों के गन्ना किसानों ने, अपने संगठन बुंयोरो टोरो गन्ना किसान संघ (बुटोस) के तहत दोनों क्षेत्रों के संसद सदस्यों और पूरे विधानमंडल से प्रस्तावित 300 शिलिंग प्रति किलोग्राम चीनी पर उत्पाद शुल्क को अस्वीकार करने का पुरजोर आग्रह किया है।
किसानों ने कहा, प्रस्तावित कर चीनी पर वर्तमान में लगाए जाने वाले 100 शिलिंग प्रति किलोग्राम उत्पाद शुल्क से काफी अधिक है। प्रस्तावित 300 शिलिंग उत्पाद शुल्क का चीनी उद्योग और किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने कहा की, इस प्रस्ताव को रद्द किया जाना चाहिए। किसानों ने इस प्रस्तावित उत्पाद शुल्क के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

















