उत्तराखंड : गन्ना आयुक्त के आदेश पर किसानों के लिए खाद वितरण फिर शुरू

रुड़की : खाद वितरण पर लगी रोक के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत दी है। बुधवार को गन्ना आयुक्त के निर्देश पर गन्ना समिति ने नकद बिक्री के आधार पर खाद वितरण दोबारा शुरू कर दिया। इससे पहले लक्सर गन्ना विकास समिति में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के नेताओं ने खाद से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया था। किसानों का आरोप था कि ट्रक सहारनपुर क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था और खाद की कालाबाजारी की जा रही थी। हंगामे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। समिति सचिव सूरजभान सिंह ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की थी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस प्रकरण में समिति के डायरेक्टर अखिल पंवार ने लक्सर कोतवाली में एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। मामला गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मार्तोलिया तक पहुंचने पर उन्होंने नकद और ऋण सीमा दोनों पर खाद बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी थी। मंगलवार को खानपुर क्षेत्र के किसान खाद लेने समिति पहुंचे, लेकिन गोदाम पर ताला लगा मिला, जिससे नाराज होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

समिति सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि, गन्ना आयुक्त के निर्देश पर फिलहाल नकद भुगतान करने वाले किसानों को प्रति किसान पांच बोरे खाद दिए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिलने पर ही उधार सीमा पर खाद वितरण शुरू होगा। किसानों ने कहा कि नकद बिक्री शुरू होने से उन्हें फिलहाल राहत मिली है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here