जीपीएस मशीन से होगी गन्ना क्षेत्रफल की सटीक माप, ‘सेवर’ही में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): सेवरही चीनी मिल के सभागार में गुरुवार को गन्ना फसल सर्वेक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जीपीएस मशीन के माध्यम से गन्ने के क्षेत्रफल की सटीक माप की विधि पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अखिलेश्वर प्रताप सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी हरिश्चंद्र, गन्ना उप महाप्रबंधक पशुपतिनाथ शाही तथा चीनी मिल आईटी सेल के धर्मेंद्र सिंह ने सर्वे कार्य में तैनात कर्मियों को पौध गन्ने एवं पेड़ी गन्ने दोनों के क्षेत्रफल को जीपीएस तकनीक से मापने की प्रक्रिया समझाई।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जो किसान पेराई सत्र से पहले ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा नहीं करेंगे, उनका सट्टा उक्त सत्र में नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद तोमर, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अंबिका सिंह बघेल, विजय सिंह, रजनीश सिरोही, सुधांशु तिवारी, रमेश यादव एवं राकेश यादव सहित अनेक कर्मी उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here