महाराष्ट्र : मराठवाड़ा क्षेत्र में गन्ना पेराई में धाराशिव जिले ने मारी बाजी, लातूर दुसरे स्थान पर

धाराशिव: सूखे के लिए जाना जाने वाला धाराशिव जिला इस सीजन में 62 लाख 11 हजार 770 मेट्रिक टन गन्ने की पेराई करके मराठवाड़ा में पहले स्थान पर आ गया है। यह उपलब्धि इसलिए और भी खास मानी जा रही है क्योंकि जिले में औसत वार्षिक वर्षा महज 604 मिलीमीटर है। दैनिक लोकमत में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पिछले सात सालों में बारिश में कुछ सुधार और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की वजह से गन्ने की खेती का रकबा तेजी से बढ़ा। इसके चलते चीनी मिलों की संख्या और पेराई क्षमता दोनों में इजाफा हुआ। इस सीजन में जिले की 14 सहकारी और निजी चीनी मिलों ने बड़े पैमाने पर पेराई की।

धाराशिव के बाद लातूर जिले ने 55 लाख 31 हजार 250 मेट्रिक टन पेराई के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। बीड, जालना, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड और हिंगोली जिलों ने भी उल्लेखनीय पेराई दर्ज की है। पूरे मराठवाड़ा की चीनी मिलों ने इस साल कुल 2 करोड़ 99 लाख 60 हजार 159 मेट्रिक टन गन्ने की पेराई की, जिससे 2 करोड़ 61 लाख 33 हजार 360 क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्पादकता के मामले में भी जिले ने शानदार प्रगति दर्ज की है। 2018-19 में प्रति हेक्टेयर 51 मेट्रिक टन रही उत्पादकता 2024-25 में बढ़कर 67 मेट्रिक टन हो गई है। तुलजापुर तालुका में कुछ किसानों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का उपयोग करके प्रति हेक्टेयर उत्पादकता को 120 मेट्रिक टन तक पहुंचाया बताया जाता है।टपक (ड्रिप) सिंचाई, उन्नत बीज, मृदा परीक्षण और आधुनिक तकनीक के समन्वित उपयोग से कम बारिश वाले इलाकों में भी गन्ने की खेती फायदेमंद साबित हो रही है। किसानों द्वारा योजनाबद्ध जल प्रबंधन अपनाने से उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। सात सालों में गन्ने का रकबा ढाई गुना बढ़ा देने वाले धाराशिव जिले का यह सफर राज्य के अन्य सूखाग्रस्त जिलों के लिए एक प्रेरक मिसाल बन सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here