होर्मुज संकट से सल्फर की कीमत चार गुना उछली, यूपी की पांच चीनी मिलें इसी साल लगाएंगी सल्फरमुक्त उत्पादन संयंत्र

कानपुर: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण मोरक्को से होने वाला सल्फर आयात बाधित हो गया है, जिसके चलते पिछले डेढ़ महीने में सल्फर की कीमत 15,000 रुपये प्रति टन से बढ़कर 60,000 रुपये प्रति टन पर पहुंच गई है। इस संकट और खुदरा बाजार में सल्फरमुक्त चीनी की बढ़ती मांग के बीच उत्तर प्रदेश की पांच चीनी मिलें इसी वर्ष सल्फरमुक्त चीनी उत्पादन संयंत्र लगाने जा रही हैं। जागरण ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक गुप्तारा और संगठन के सलाहकार तथा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के पूर्व निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी साझा की। गुप्तारा ने बताया कि प्रदेश की 122 चीनी मिलों में से 15 मिलें पहले से ही सल्फरमुक्त चीनी का उत्पादन कर रही हैं और अब अन्य मिलें भी इस दिशा में कदम उठा रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण भी बाजार में सल्फरमुक्त चीनी की मांग तेजी से बढ़ रही है। सल्फर के दाम में हुई तीव्र वृद्धि और आपूर्ति संकट ने चीनी मिलों पर तकनीकी उन्नयन का दबाव और बढ़ा दिया है।

एथेनॉल उत्पादन के मोर्चे पर गुप्तारा ने बताया कि प्रदेश की चीनी मिलें फिलहाल करीब 170 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन कर रही हैं। इसकी आपूर्ति पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, ओडिशा सहित उत्तर के कई राज्यों में की जा रही है।

होर्मुज संकट का असर केवल सल्फर तक सीमित नहीं है। स्ट्रेट से पेट्रोलियम टैंकरों की आवाजाही बाधित होने के कारण क्रूड ऑयल से बनने वाले प्लास्टिक के दाने (ग्रेन्यूल्स) भी महंगे हो गए हैं। इसके चलते खाद्य एवं रसद विभाग प्लास्टिक के बोरे नहीं खरीद पाया है, जिससे खरीद केंद्रों पर बोरों की कमी आ गई है। घाटमपुर केंद्र के प्रभारी अनूप सचान ने बताया कि क्रूड ऑयल महंगा होने के कारण प्लास्टिक बोरे नहीं खरीदे गए। अब कोटेदारों से जूट के खाली बोरे मंगाए जा रहे हैं और अभी तक तीन हजार बोरे एकत्र हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन बोरों को पहले पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा, इसके बाद ही खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here