लखनऊ: यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले है, लेकिन सभी दलों ने अब तैयारियां तेज कर दी है।समाजवादी पार्टी ने किसानों की वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए अपने चुनावी एजेंडे में कई बड़े वादे शामिल किए हैं। पार्टी ने दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने और गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने का वादा किया है। इन प्रस्तावों को किसानों की आय सुरक्षा और लंबित भुगतान की समस्या दूर करने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।
पार्टी के अनुसार, दूध पर MSP लागू होने से डेयरी किसानों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और उन्हें स्थिर आय मिल सकेगी। वहीं गन्ना किसानों को बिक्री के 24 घंटे के भीतर भुगतान करने का प्रस्ताव लंबे समय से चली आ रही भुगतान में देरी की समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से रखा गया है। इसके अलावा किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। इनमें किसान आयोग का गठन, मुफ्त सिंचाई बिजली और कृषि क्षेत्र में आय बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया गया है।


















