उत्तर प्रदेश : गन्ना भुगतान में देरी पर भाकियू टिकैत ने जिलाधिकारी से की शिकायत

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और गन्ना भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने बताया कि, गागनौली चीनी मिल द्वारा अब तक केवल 17 दिनों का ही भुगतान किया गया है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि, इस समय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और किसानों को फीस आदि जमा करने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में गेहूं खरीद से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गईं। किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कभी बोरी की कमी बताई जाती है तो कभी अन्य कारणों से खरीद प्रक्रिया प्रभावित होती है। राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी ने जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, अमित मुखिया, संजय चौधरी, अजय, अन्वेश कांबोज, विजयपाल, राशिद, प्रदीप चौधरी, अरुण और सुधीर सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here