फिलीपींस: चीनी के अत्यधिक आयात से स्थानीय उत्पादकों को बचाने के लिए सुधारों की मांग

मनिला : जेवी एजेरसिटो ने गन्ना किसानों और श्रमिकों की घटती आय तथा चीनी के अत्यधिक आयात से स्थानीय उत्पादकों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सीनेट बिल पेश किया है। सीनेटर ने कहा कि, यह विधेयक चीनी नियामक प्रशासन (SRA) को मजबूत करने और चीनी उद्योग से जुड़े फंडों के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करता है। सीनेट के उप बहुमत नेता ने कहा कि देश की कृषि व्यवस्था में चीनी उद्योग एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, क्योंकि लगभग 88,000 गन्ना किसान अपनी आजीविका के लिए इस पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा, चीनी उद्योग की समस्याओं का तुरंत समाधान जरूरी है, क्योंकि यह खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण विकास में बड़ा योगदान देता है। इस विधेयक का उद्देश्य एक अधिक प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ और समावेशी चीनी उद्योग का निर्माण करना है, जो न केवल आर्थिक विकास को गति दे, बल्कि इस क्षेत्र पर निर्भर लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाए। जेवी एजेरसिटो ने बताया कि, चीनी उद्योग लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें अत्यधिक आयात, कम कृषि उत्पादकता, पुरानी मिलिंग प्रणाली, वित्तीय सहायता की कमी, कमजोर बुनियादी ढांचा और बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने चीनी उद्योग विकास अधिनियम (SIDA) के कमजोर क्रियान्वयन पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि, उपलब्ध फंड का पूरा उपयोग किसानों और संबंधित पक्षों के हित में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि, फंड उपयोग की दर केवल 10% से 18% के बीच रही, जो योजना निर्माण, कार्यान्वयन और संसाधनों के उपयोग में गंभीर कमियों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में लागू रिपब्लिक एक्ट 10659 यानी SIDA कानून का उद्देश्य फिलीपींस के चीनी उद्योग की वृद्धि और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना था। इसके तहत उत्पादकता सुधार, बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई थी।

सीनेटर ने कहा कि चीनी की आपूर्ति और कीमतों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है, जिसका एक बड़ा कारण आयात नीति है, जो बाजार में अधिक आपूर्ति की स्थिति पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा, अत्यधिक आपूर्ति की वजह से केवल चीनी क्षेत्र में ही लगभग 11.8 अरब फिलीपीन पेसो के राजस्व का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आय और उद्योग की स्थिरता पर गंभीर असर पड़ा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here