फिलीपींस में गन्ने की कम पैदावार से चीनी उत्पादन प्रभावित, आयात बढ़ाने की जरूरत

मनीला: खेतों में कम उत्पादकता और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण फिलीपींस को घरेलू मांग पूरी करने के लिए चीनी का आयात बढ़ाना पड़ सकता है। फिलस्टार ग्लोबल ने यूनिवर्सिटी ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक के सेंटर फॉर फूड एंड एग्री-बिजनेस (UA&P-CFA) की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है।रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस में गन्ने के खेतों से औसतन 55 से 60 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन हो रहा है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 75 टन प्रति हेक्टेयर है। अधिक उपज देने वाली किस्मों की सीमित उपलब्धता, फसल में बीमारियां, पारंपरिक खेती के तरीके तथा छोटी और बिखरी हुई जोतों के कारण उत्पादकता प्रभावित हो रही है।

देश में घरेलू चीनी उत्पादन कुल मांग का केवल लगभग 80 प्रतिशत ही पूरा कर पाता है। इसलिए मांग को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस का प्रमुख चीनी आपूर्तिकर्ता थाईलैंड है। वहां बड़े पैमाने पर खेती और मशीनीकरण के कारण उत्पादन लागत कम रहती है, जिससे थाई चीनी को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है।फिलीपींस का चीनी उद्योग उर्वरक, ईंधन, श्रम और परिवहन की बढ़ती लागत से भी जूझ रहा है। पुरानी चीनी मिलें, उत्पादन क्षमता का पूरा उपयोग नहीं होना और खेतों से मिलों तक पहुंचने वाली सड़कों की खराब स्थिति लागत बढ़ा रही है। इन समस्याओं का असर चीनी की रिकवरी पर भी पड़ रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट में उद्योग को मजबूत बनाने के लिए अधिक उपज देने वाली और रोग प्रतिरोधी गन्ना किस्मों को बड़े पैमाने पर अपनाने, खेती के आधुनिक तरीकों को बढ़ावा देने तथा मौजूदा चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की सिफारिश की गई है।इसके अलावा, खेतों से मिलों तक बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाएं विकसित करने, मूल्यवर्धित उत्पादों के प्रसंस्करण में निवेश बढ़ाने तथा गन्ने के उप-उत्पादों का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया गया है। शीरे (मोलासेस) और खोई (बैगास) से जैव-ईंधन, पशु आहार और बायोएनर्जी तैयार करने से भी उद्योग को मजबूती मिल सकती है।

रिपोर्ट में आयातित हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप को भी घरेलू चीनी उत्पादकों के लिए एक बड़ी चुनौती बताया गया है। यह उत्पाद बाजार में स्थानीय चीनी के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।चीनी नियामक प्रशासन (Sugar Regulatory Administration) के अनुसार, अल नीनो और कीटों के प्रकोप के संयुक्त प्रभाव के कारण फिलीपींस का चीनी उत्पादन इस साल कम से कम 10 प्रतिशत घटकर 16.6 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here