हरियाणा में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, चौड़ी कतार रोपण पर मिलेंगे 5000 रुपये प्रति एकड़

पंचकूला : हरियाणा सरकार ने गन्ने की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई पहल की है। ‘गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन’ के तहत अब वे किसान, जो चार फीट की दूरी पर चौड़ी कतारों में गन्ने की रोपाई करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से 5000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पहले यह सहायता राशि 3000 रुपये प्रति एकड़ थी, जिसे अब बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया गया है। यानी किसानों को अब 2000 रुपये प्रति एकड़ अधिक लाभ मिलेगा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि, किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक और सामाजिक मजबूती का आधार हैं। इसलिए किसानों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में इस बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि की घोषणा की थी, जिसे अब राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।मंत्री ने बताया कि, इस योजना का लाभ लेने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद फरवरी 2027 के अंत तक भौतिक सत्यापन पूरा कर संबंधित किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here