बीड में गन्ना मजदूर आतंक के चक्रव्यूह में फंसे, लगातार बढ़ रहे हैं अपहरण और यातना के मामले

मुंबई: हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, परभणी जिले के पाथरी गांव के 59 वर्षीय त्रिंबक घोरपड़े ने 23 अप्रैल को बीड जिले के शिरसाला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि, 10 मार्च से 18 अप्रैल के बीच एक महीने से अधिक समय तक एक ठेकेदार और उसके साथियों ने उन्हें अगवा कर अवैध रूप से बंधक बनाए रखा और बुरी तरह मारपीट की।

घोरपड़े ने पिछले साल बीड जिले के धारूर निवासी विनायक मुंडे के साथ एक समझौता किया था, जो कर्नाटक की चीनी मिलों से जुड़े एक ट्रांसपोर्टर और ठेकेदार हैं। इस समझौते के तहत 14 लाख रुपये में 16 गन्ना मजदूरों को पड़ोसी राज्य की एक चीनी मिल में भेजना तय हुआ था। फरवरी तक पेराई सत्र समाप्त होने तक किस्तों में कुछ रकम मिली, लेकिन जब घोरपड़े ने बाकी राशि मांगी तो मुंडे ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शिकायत में घोरपड़े ने आरोप लगाया कि, उनको जातिसूचक गालियां दी गईं, संपत्ति के कागज और खाली चेकों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने कहा कि, मुंडे और उसके साथियों ने उनसे ऐसे कागजों पर दस्तखत करवाए जिनमें लिखा था कि वे उन पर 10 लाख रुपये के कर्जदार हैं। जाली दस्तावेजों के जरिए उनका घर तक उनके नाम पर करवा लिया गया। उन्हें खाना और इलाज नहीं दिया गया और परिवार से संपर्क करने तक नहीं दिया गया।

अपहरण और बंधक बनाने के मामले

मराठवाड़ा और पड़ोसी राज्यों में गन्ने का पेराई सत्र खत्म होते ही प्रवासी मजदूरों और उनके एजेंटों के मन में एक अजीब सी बेचैनी छा जाती है। साल भर की कमाई लेकर घर लौटने की खुशी की बजाय उन पर शोषण का खौफ हावी हो जाता है। बीड और आसपास के जिलों में हर साल अपहरण और बंधक बनाने के मामले सामने आते रहते हैं। 23 अप्रैल से 4 मई 2026 के बीच केवल बीड और अन्य जिलों में ऐसे कम से कम छह मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें गन्ना मजदूरों को अग्रिम राशि के विवाद में अगवा कर मारपीट करने के आरोप हैं। आपको बता दे की, मराठवाड़ा, विशेष रूप से बीड जिले से हर साल पांच लाख से अधिक गन्ना मजदूर सितंबर से फरवरी-मार्च तक चलने वाले छह महीने के पेराई सत्र के लिए पश्चिम महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों में पलायन करते हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here