15 जून तक चलेगा गन्ना सर्वे, पेड़ी फसल का होगा सत्यापन

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश):जिले में गन्ना सर्वे का कार्य तेजी से जारी है और इसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वे के लिए गन्ना विभाग और चीनी मिलों की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं, जो किसानों के खेतों पर जाकर गन्ने की फसल का विवरण दर्ज कर रही हैं। गन्ना पौध के सर्वे के दौरान टीमें खेत की लंबाई, चौड़ाई और अन्य जरूरी जानकारियां एप के माध्यम से डिजिटल तरीके से दर्ज करेंगी। वहीं, पिछले वर्ष जो फसल पौध के रूप में दर्ज थी, उसे इस बार पेड़ी श्रेणी में शामिल किया जाएगा। पेड़ी फसल का रकबा पहले से ही एप में दर्ज रहेगा, इसलिए टीमों को केवल खेत पर जाकर उसका सत्यापन करना होगा।

जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों की मौजूदगी में ही सर्वे करें और सही आंकड़े दर्ज करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीसीओ ने बताया कि सर्वे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि सर्वे में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here