UPSSSC करेगा गन्ना पर्यवेक्षकों के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना एवं चीनी विभाग के अंतर्गत गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित शुल्क जमा कर पाएंगे। आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 4 अगस्त तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 पदों में से 1000 पद सामान्य चयन और 182 पद विशेष चयन के लिए आरक्षित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट सूची से किया जाएगा।

आयोग के अनुसार केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही पीईटी में शून्य या निगेटिव अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।मुख्य परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न फसल विज्ञान, कृषि प्रसार, मृदा एवं जल प्रबंधन, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here