2026-27 में वैश्विक चीनी संकट की आशंका, उत्पादन से अधिक होगी मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली : वैश्विक चीनी बाजार में 2026-27 सत्र के दौरान चीनी की कमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि मांग उत्पादन से आगे निकलने की संभावना है।बिजनेसलाइन में प्रकाशित खबर के अनुसार, ब्रोकरेज कंपनी स्टोनएक्स ने मंगलवार को न्यूयॉर्क शुगर वीक सम्मेलन में कहा कि 2025-26 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में जहां 22.9 लाख मीट्रिक टन अधिशेष रहने का अनुमान है, वहीं 2026-27 में यह स्थिति बदलकर 5.5 लाख टन के घाटे में पहुंच सकती है। कंपनी के अनुसार, इस साल के अंत में विकसित होने वाली अल नीनो मौसमीय स्थिति का असर भारत पर मध्यम स्तर का हो सकता है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक भारत में इससे उत्पादन पर हल्का असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

सबसे बड़ी उत्पादन गिरावट यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ क्षेत्र में देखने को मिल सकती है, जहां चीनी उत्पादन 12.5 प्रतिशत घटकर 1.53 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वहीं थाईलैंड, जो सामान्यतः वैश्विक स्तर पर प्रमुख निर्यातक माना जाता है, वहां उत्पादन 15 प्रतिशत गिरकर 1.02 करोड़ टन तक पहुंच सकता है।स्टोनएक्स के चीनी एवं एथेनॉल प्रमुख रोड्रिगो मार्टिनी ने कहा कि, थाईलैंड में लगातार कम चीनी कीमतों के कारण किसान अब कसावा जैसी दूसरी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वैश्विक चीनी उत्पादन 2026-27 में 1 प्रतिशत घटकर 19.37 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि मांग 0.5 प्रतिशत बढ़कर 19.43 करोड़ टन तक पहुंच सकती है। चीनी बाजार की आपूर्ति स्थिति पर सट्टेबाज भी नजर बनाए हुए हैं। फरवरी के मध्य में जहां शॉर्ट पोजिशन 2.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट से अधिक थी, वह अब घटकर लगभग 90 हजार कॉन्ट्रैक्ट रह गई है।मार्टिनी ने कहा कि, हालिया कीमतों में तेजी का मुख्य कारण मध्य पूर्व संघर्ष रहा है। ऊंची ऊर्जा कीमतों के चलते ब्राजील में एथेनॉल उत्पादन बढ़ रहा है, जिससे चीनी उत्पादन प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि, फिलहाल बाजार में इतनी तेजी नहीं है कि कीमतों में बड़ा उछाल आए और न ही इतनी कमजोरी है कि बाजार पूरी तरह टूट जाए। उनके अनुसार, निकट भविष्य में कच्ची चीनी की कीमतें सीमित दायरे में बनी रह सकती हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here