चीनी निर्यात प्रतिबंध से घरेलू बाजार को मिलेगा 4-5 लाख टन अतिरिक्त चीनी का सहारा

पुणे: एल नीनो को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच चीनी निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध से घरेलू बाजार के लिए 4 से 5 लाख टन अतिरिक्त चीनी उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह मात्रा भारत की वार्षिक चीनी जरूरत का लगभग 1.7 प्रतिशत है। विशेषज्ञों का मानना है कि, इससे अगले वर्ष के लिए बफर स्टॉक मजबूत होगा और यदि 2026-27 के चीनी उत्पादन पर एल नीनो का प्रतिकूल असर पड़ा, तो घरेलू उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

हालांकि, निर्यात पर अचानक रोक लगने से अल्पकाल में चीनी मिल मालिकों की नकदी स्थिति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सभी मिलें अपने-अपने कोटे के माध्यम से निर्यात करती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान का दबाव पहले से ही अधिक है और ऐसे समय में निर्यात प्रतिबंध से उनकी वित्तीय स्थिति कमजोर पड़ सकती है। दूसरी ओर, हाल के हफ्तों में भारतीय चीनी की अंतरराष्ट्रीय मांग तेजी से बढ़ी थी। एशियाई और मध्य-पूर्वी देशों के खरीदार अप्रैल से भारत की ओर अधिक आकर्षित हुए, क्योंकि ब्राजील से लंबी शिपिंग अवधि के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इसके चलते भारत ने पिछले 45 दिनों में लगभग 3 लाख टन चीनी निर्यात के सौदे किए, जबकि अक्टूबर से मार्च के बीच 5.5 लाख टन चीनी निर्यात की गई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बुधवार शाम केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर तक चीनी निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया।श्री रेणुका शुगर्स के गैर-कार्यकारी निदेशक अतुल चतुर्वेदी ने ‘इकॉनॉमिक टाइम्स’ से बातचीत में कहा, निर्यात से मिलों को स्टॉक कम करने और किसानों को समय पर भुगतान करने में मदद मिलती है। इस प्रतिबंध से महाराष्ट्र और कर्नाटक की चीनी मिलों की नकदी व्यवस्था प्रभावित होगी। चीनी उद्योग विशेषज्ञ कपिल नेमा ने कहा, बड़ी मात्रा में चीनी जो पहले से ट्रांजिट में है या बंदरगाहों पर पड़ी है, उसे अब घरेलू बाजार की ओर मोड़ा जा सकता है, संभव है कि इसे कम कीमत पर बेचना पड़े। निर्यातकों और व्यापारियों द्वारा मिलों को दिए गए अग्रिम भुगतान पर भी दबाव बढ़ेगा, क्योंकि निर्यात की आर्थिक गणना अचानक बदल गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here