केन्या : गन्ना किसानों को अक्टूबर से मिलेगा बोनस, राष्ट्रपति रूटो की बड़ी घोषणा

नैरोबी : राष्ट्रपति विलियम रूटो ने घोषणा की है कि, देशभर के गन्ना किसानों को इस वर्ष अक्टूबर से बोनस भुगतान शुरू किया जाएगा। उन्होंने इसे केन्या के चीनी उद्योग के इतिहास में पहली बार किसानों को मिलने वाला विशेष बोनस बताया। राष्ट्रपति रूटो ने नैरोबी स्थित स्टेट हाउस में बुंगोमा काउंटी के धार्मिक नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि सरकार ने बोनस भुगतान के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कर ली है। यह राशि चीनी मिलों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि, यह कदम देश के संघर्षरत चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे सुधारों का हिस्सा है।

राष्ट्रपति रूटो ने स्पष्ट किया कि, यह बोनस किसानों को गन्ना आपूर्ति के बदले मिलने वाले नियमित भुगतान से अलग होगा। किसानों को उनके गन्ने का भुगतान पहले ही किया जा चुका है और बोनस अतिरिक्त आय के रूप में दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि, यह योजना केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बेहतर आय अर्जित करने वाली सभी चीनी मिलों के किसान इसका लाभ उठाएंगे। राष्ट्रपति ने बताया कि मुमियास शुगर कंपनी में बोनस भुगतान की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब केन्या सरकार लंबे समय से घाटे, कम उत्पादन, किसानों को भुगतान में देरी और आयातित चीनी से प्रतिस्पर्धा जैसी समस्याओं से जूझ रहे चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने के प्रयास कर रही है।केन्या क्वांज़ा प्रशासन ने चीनी मिलों के पुनर्गठन, प्रबंधन सुधार और किसानों की आय बढ़ाने का वादा किया है। इससे पहले जून 2024 में भी राष्ट्रपति रूटो ने चाय किसानों की तरह गन्ना किसानों को भी बोनस देने की योजना की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि चीनी मिलें किसानों को समय पर भुगतान करें और मिल कर्मचारियों को भी नियमित वेतन मिले। इसके साथ ही गन्ना किसानों के लिए स्थायी बोनस योजना लागू की जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here