पुणे : नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने कहा की, केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 में संशोधन करते समय देशभर में प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले खांडसरी उद्योग, गुड़ उत्पादन और गुड़ पाउडर निर्माताओं को भी कानूनी दायरे में शामिल किया जाए। साथ ही जिस वर्ष की एफआरपी तय हो, उसी वर्ष की चीनी रिकवरी को आधार माना जाए। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बोलते हुए कहा की, चीनी उद्योग की ओर से यह महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी।
पुणे में शनिवार को महासंघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 55 से 60 चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में पूर्व सहकार मंत्री और ‘वीएसआई’ के उपाध्यक्ष, विधायक दिलीप वलसे-पाटिल, जयप्रकाश दांडेगावकर, राजेश टोपे, बाळासाहेब पाटील, पृथ्वीराज जाचक तथा महासंघ के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाईकनवरे सहित कर्नाटक, गुजरात और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके बाद शाम को आयोजित पत्रकार परिषद में बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई।
हर्षवर्धन पाटील ने कहा कि, महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र की अवधि घटकर 85 से 90 दिनों तक रह गई है, जबकि गुड़ उत्पादन इकाइयों द्वारा भी प्रतिदिन लगभग 500 टन गन्ने की पेराई की जाती है। अंततः गन्ना उत्पादक किसानों को केंद्र में रखकर ही नीतिगत निर्णय लिए जाने चाहिए।केंद्र सरकार ने प्रस्तावित कानून में बदलावों पर 20 मई से पहले सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं, और महासंघ बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार अपना ज्ञापन सौंपेगा।
प्रस्तावित कानून में मांगे गए प्रमुख बदलाव
गन्ने की एफआरपी का भुगतान देर से होने पर ब्याज दर 12 प्रतिशत निर्धारित की जाए।
दो चीनी मिलों के बीच हवाई दूरी की शर्त 25 किलोमीटर रखी जाए।
चीनी और एथेनॉल की कीमतों को गन्ने की एफआरपी से जोड़ा जाए।
चीनी के लिए द्विस्तरीय मूल्य नीति लागू की जाए — उपभोक्ताओं के लिए अलग और व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग दरें हों।
चीनी उद्योग से संबंधित किसी भी निर्णय से पहले इस क्षेत्र की प्रमुख शीर्ष संस्थाओं से विचार-विमर्श किया जाए।


















