खराब गुणवत्ता वाले गन्ने के कारण चीनी उत्पादन में गिरावट, लगभग 34 मिलियन डॉलर का नुकसान : कृषि मंत्री-फिजी

सुवा : कृषि मंत्री टोमासी तुनाबुना ने कहा कि, खराब गुणवत्ता और बिना स्वीकृति वाली गन्ने की किस्में चीनी उत्पादन में कमी आने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने यह बयान फिजी लेबर पार्टी (एफएलपी) के नेता महेन्द्र चौधरी द्वारा फिजी शुगर कॉरपोरेशन (एफएससी) और मंत्रालय की आलोचना किए जाने के बाद दिया। एफएलपी ने गन्ना-से-चीनी अनुपात (टीसीटीएस) के 13.2:1 तक पहुंचने पर सवाल उठाए थे, जबकि पहले यह अनुपात 10:1 था। इसका अर्थ है कि एक टन चीनी उत्पादन के लिए 13.2 टन गन्ने की आवश्यकता पड़ी, जिसे पार्टी ने अत्यधिक नुकसान और बर्बादी का संकेत बताया।

एफएलपी के आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में महेंद्र चौधरी ने दावा किया कि, इस अतिरिक्त गन्ना उपयोग के कारण लगभग 34 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जो किसानों को भुगतान किया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2025 के पेराई सत्र में एफएससी ने 14.67 लाख टन गन्ने की पेराई कर केवल 1,11,035 टन चीनी का उत्पादन किया, जिससे टीसीटीएस अनुपात बढ़ गया।चौधरी ने कहा कि, 10:1 अनुपात बनाए रखने के लिए चीनी उत्पादन करीब 1,46,718 टन होना चाहिए था और वर्तमान स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कृषि मंत्री टोमासी तुनाबुना ने कहा कि, तीनों चीनी मिलों में खराब गुणवत्ता और बिना स्वीकृत गन्ना किस्मों की आपूर्ति के कारण गन्ने की पेराई तो अधिक हुई, लेकिन चीनी उत्पादन कम रहा, जिससे किसानों की आय प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि, तीनों मिल क्षेत्रों में गन्ने की गुणवत्ता में गिरावट का सीधा असर चीनी उत्पादन पर पड़ा है। इसके अलावा बदलते मौसम और लंबे समय तक बारिश जैसे बाहरी कारकों ने भी चीनी उत्पादन घटाने में भूमिका निभाई है।उन्होंने बताया कि, पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध होने के बावजूद धूप कम मिलने से गन्ने में चीनी की मात्रा घट गई।

मंत्री तुनाबुना ने विशेष रूप से लाबासा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि, वहां बड़ी मात्रा में बिना स्वीकृत गन्ना किस्मों की आपूर्ति हो रही है, जिसे तुरंत रोकना आवश्यक है।उन्होंने किसानों से आगामी पेराई मौसम में जले हुए गन्ने या बिना स्वीकृत किस्मों की बजाय हरे गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि, बिना स्वीकृत या जले हुए गन्ने की आपूर्ति से मिल संचालन प्रभावित होता है और रखरखाव लागत बढ़ जाती है।किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए मंत्रालय उन किसानों को प्रोत्साहन राशि देना जारी रखेगा, जो अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्य से अधिक गन्ना आपूर्ति करेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here