अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों ने चीनी मिलों के स्वामित्व हस्तांतरण के विरोध में एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान करते हुए ‘पक्का मोर्चा’ शुरू किया है।‘सेव कोऑपरेटिव शुगर मिल्स’ अभियान के बैनर तले बुधवार को गुरुद्वारा बाबा सिधाना, शेरों में किसानों की एक बड़ी सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि, किसान संगठन शेरों सहकारी चीनी मिल के स्वामित्व को हस्तांतरित करने के सरकार के फैसले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। नेताओं ने कहा कि सहकारी चीनी मिलें किसानों की मेहनत और अधिकारों से जुड़ी हुई हैं तथा इनके निजीकरण या स्वामित्व परिवर्तन से किसानों के हित प्रभावित होंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।


















