भारत में अब आएगी एथेनॉल बाइक, यामाहा ने बताया अपना बड़ा प्लान!

नई दिल्ली : यामाहा मोटर इंडिया भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी प्रीमियम और परफॉर्मेंस आधारित पहचान को लगातार मजबूत करने में जुटी है। इसी दिशा में कंपनी अब एथेनॉल और अन्य वैकल्पिक ईंधन तकनीकों पर भी तेजी से काम कर रही है। हाल ही में यामाहा ने ब्राजील में अपनी E100 कंप्लायंस बाइक “फैक्टर 150” लॉन्च की है, जिसके बाद भारत में भी एथेनॉल आधारित बाइक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

देश में E100 और E85 फ्यूल को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यामाहा भारत में फ्लेक्स फ्यूल या एथेनॉल पर चलने वाली बाइक लॉन्च करेगी। इस पर यामाहा मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) रविंदर सिंह ने कहा कि, कंपनी वैश्विक स्तर पर कई वैकल्पिक ईंधन तकनीकों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि, भारत में जब आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और रेगुलेटरी माहौल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब कंपनी नई तकनीकों को भारतीय बाजार में भी पेश करेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हाइब्रिड तकनीक पर भी जोर…

रविंदर सिंह ने कहा कि, यामाहा भारत में हाइब्रिड तकनीक पर भी लगातार काम कर रही है। कंपनी पहले से ही Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Yamaha FZ-S Fi Hybrid जैसे मॉडल बेच रही है। इन मॉडलों में स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) तकनीक दी गई है, जिससे बेहतर माइलेज, स्मूद एक्सिलरेशन और अधिक रिफाइंड राइडिंग अनुभव मिलता है।

भारत बना यामाहा की ग्लोबल रणनीति का अहम हिस्सा…

उन्होंने बताया कि, अप्रैल 2026 तक प्रीमियम सेगमेंट में यामाहा की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच कंपनी की प्रीमियम प्रोडक्ट बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविंदर सिंह के अनुसार, भारत अब केवल बड़ा बाजार नहीं बल्कि यामाहा की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटजी का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।आने वाले वर्षों में भारत कंपनी के लिए मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और एक्सपोर्ट हब के रूप में बड़ी भूमिका निभाएगा।

नए मॉडल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस…

कंपनी आने वाले समय में नए प्रोडक्ट्स, अपग्रेडेड मॉडल्स और बेहतर ग्राहक अनुभव पर ध्यान दे रही है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में “स्टेप-अप मॉडल्स” पर काम चल रहा है, जबकि स्कूटर पोर्टफोलियो को भी विस्तार दिया जाएगा।यामाहा XSR155, Yamaha R15 और Yamaha MT-15 जैसे मॉडल कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दे रहे हैं। वहीं स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Aerox 155 और Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid की मांग तेजी से बढ़ रही है।कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। यामाहा अब ऐसे इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है जो आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर राइडिंग अनुभव और भावनात्मक जुड़ाव भी प्रदान करें। इसी दिशा में कंपनी ने Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किया है।

भारत बनेगा यामाहा का बड़ा एक्सपोर्ट हब…

यामाहा भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में भी विकसित कर रही है। भारत में निर्मित वाहनों को यूरोप, अमेरिका और जापान जैसे बड़े बाजारों में भेजा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर Yamaha RayZR स्कूटर का निर्यात यूरोपीय देशों में किया जा रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here