हीरो मोटोकॉर्प 3 जून को लॉन्च करेगी भारत की पहली 100% एथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल

नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प 3 जून को भारत की पहली 100% एथेनॉल (E100) से चलने वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अभी तक इस नए फ्लेक्स-फ्यूल बाइक के मॉडल नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह लॉन्च भारत के स्वच्छ ऊर्जा अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी को अपने दो लोकप्रिय मॉडलों एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) और स्प्लेंडर (Splendor) के फ्लेक्स-फ्यूल संस्करणों के लिए पहले ही नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है।

हीरो की यह नई बाइक मौजूदा फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों से अलग होगी। अभी बाजार में सुझुकी और होंडा की फ्लेक्स-फ्यूल बाइकें E85 ईंधन पर चलती हैं, जिसमें 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल होता है। वहीं हीरो की नई पेशकश E100 यानी शुद्ध एथेनॉल पर चलेगी। कंपनी के CEO हर्षवर्धन चितले ने ‘ओवरड्राइव’ से बातचीत में कहा कि, हीरो मोटोकॉर्प जैव ईंधन आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की सरकारी पहल के साथ पूरी तरह जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बाजार में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध होगा, उद्योग उसी समय फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को तेजी से उतार सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को भारत के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प बताया।उनका कहना है कि, भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ मोबिलिटी के लिए कई विकल्पों पर एक साथ काम करना जरूरी है। केवल इलेक्ट्रिक वाहन इस चुनौती का पूरा समाधान नहीं हैं, क्योंकि उनकी अपनी सप्लाई चेन और निर्भरता से जुड़ी सीमाएं हैं।हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2025 में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo) में पहली बार एचएफ डीलक्स फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया था। इस तकनीक को कंपनी के जयपुर स्थित सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में विकसित किया गया है। भारत में एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में यह लॉन्च एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे किसानों, एथेनॉल उद्योग और ऑटोमोबाइल सेक्टर—तीनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here