इंडोनेशिया : गन्ना किसानों का सरकार से आग्रह, E10 योजना में न हो आयातित एथेनॉल का इस्तेमाल

जकार्ता : इंडोनेशिया के गन्ना किसानों ने सरकार से मांग की है कि, देश में शुरू होने जा रही E10 ईंधन मिश्रण योजना में केवल घरेलू स्तर पर उत्पादित शीरे (मोलासेस) का ही इस्तेमाल किया जाए। किसानों का कहना है कि, इससे न सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आमदनी में भी सुधार होगा। इंडोनेशिया सरकार जुलाई से E10 कार्यक्रम लागू करने जा रही है, जिसके तहत पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलाना अनिवार्य होगा। यह कदम देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने की दिशा में उठाया जा रहा है।

एथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख कच्चा माल मोलासेस (शीरा) इस समय इंडोनेशिया में लगभग 1,400 रुपिया प्रति किलोग्राम बिक रहा है, जो 2024 में करीब 2,500 रुपिया प्रति किलोग्राम था। कीमतों में इस गिरावट के पीछे एथेनॉल उत्पादों के अनियंत्रित आयात को बड़ा कारण माना जा रहा है। इंडोनेशियन शुगरकेन फार्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित्रो समादिकोएन ने कहा कि, देश में शीरे का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में है और यदि इसे एथेनॉल निर्माण में इस्तेमाल किया जाए तो घरेलू मांग पूरी की जा सकती है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य भी मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, हाल के वर्षों में इंडोनेशिया में मोलासेस का उत्पादन करीब 50 प्रतिशत अधिशेष रहा है, जिसका बड़ा हिस्सा निर्यात किया जाता है। लेकिन वैश्विक बाजार में भी आपूर्ति अधिक होने से अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आई है। वहीं पाकिस्तान से आयातित एथेनॉल उत्पाद घरेलू बाजार में पहुंचने से स्थानीय कीमतों पर और दबाव बढ़ा है। वर्तमान में देश में उत्पादित अधिकांश मोलासेस का उपयोग दवा उद्योग, मसाला निर्माण और पशु आहार जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में किया जा रहा है, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में इसकी खपत अभी सीमित है।

सरकार की ओर से E5 कार्यक्रम को शुरुआती चरण में जावा, बाली और लम्पुंग में लागू किया जाएगा। ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्रालय की महानिदेशक एनिया लिस्टियानी देवी ने बताया कि, जुलाई से चुनिंदा क्षेत्रों में E5 को भी अनिवार्य किया जाएगा। इंडोनेशिया के ऊर्जा मंत्री बहलिल लहादालिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि E5 कार्यक्रम के लिए उपयोग होने वाला कच्चा माल आयात पर आधारित नहीं होना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here