अमेरिका : आयोवा में नवीकरणीय ईंधन इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम से एथेनॉल और बायोडीजल की उपलब्धता बढ़ेगी

आयोवा: आयोवा राज्य में लागत-साझेदारी आधारित नवीकरणीय ईंधन इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम (RFIP) के तहत 19 आवेदकों को कुल 8,30,273.55 डॉलर का अनुदान दिया गया है। इस राशि का उद्देश्य खुदरा बिक्री केंद्रों पर उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधनों की उपलब्धता बढ़ाना है। इसके अलावा, राज्यभर में बायोडीजल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 5 आवेदकों को 2,28,312.20 डॉलर का अनुदान भी दिया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नवीकरणीय ईंधन इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड की सदस्य और आयोवा रिन्यूएबल फ्यूल्स एसोसिएशन (IRFA) की मार्केटिंग निदेशक लिसा कॉफेल्ट ने कहा, RFIP में लगातार मिल रही रुचि से स्पष्ट है कि पूरे आयोवा में उच्च जैव ईंधन मिश्रण वाले ईंधनों की उपलब्धता बढ़ाने की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि, ये अनुदान खुदरा ईंधन विक्रेताओं को महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार करने में मदद करेंगे। इससे आयोवा के अधिक वाहन चालकों को कम प्रदूषण फैलाने वाले और किफायती नवीकरणीय ईंधन चुनने का अवसर मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एथेनॉल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अनुदान प्राप्त करने वाले खुदरा विक्रेताओं के लिए E15 या उससे अधिक इथेनॉल मिश्रण वाला ईंधन उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। वहीं, बायोडीजल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अनुदान पाने वालों को B11 या उससे अधिक मिश्रण वाला ईंधन उपलब्ध कराना होगा। हालांकि, ठंड के महीनों में B5 मिश्रण की अनुमति होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक RFIP ने आयोवा में नवीकरणीय ईंधन इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समर्थन देने के लिए 7 करोड़ डॉलर से अधिक का अनुदान वितरित किया है। इस वित्तीय सहायता से खुदरा विक्रेता आवश्यक उपकरण स्थापित कर पाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नवीकरणीय ईंधनों के उच्च मिश्रण वाले विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।नवीकरणीय ईंधन इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड (RFIB) में मतदान का अधिकार रखने वाले सदस्य शामिल हैं, जिन्हें आयोवा के गवर्नर द्वारा नियुक्त किया जाता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here