गन्ना किसानों की समस्याओं पर ध्यान दें, व्यक्तिगत आरोपों से बचें चीनी मंत्री : पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी

सुवा (फिजी) : नेशनल फार्मर्स यूनियन (NFU) के महासचिव महेंद्र चौधरी ने कहा की, कृषि, जलमार्ग एवं चीनी उद्योग मंत्री टोमासी तुनाबुना को गन्ना किसानों की शिकायतों का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप में उलझना चाहिए। महेंद्र चौधरी ने यह प्रतिक्रिया मंत्री तुनाबुना के उस हालिया बयान पर दी, जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह बा में आयोजित एनएफयू की बैठक में चौधरी की टिप्पणियों को “डूबते हुए राजनेता की आखिरी कोशिश” बताया था।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी ने आरोप लगाया कि, मंत्री तुनाबुना पुराने राजनीतिक हथकंडों का सहारा लेकर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, गन्ना पेराई (क्रशिंग) सीजन पहले ही किसानों द्वारा अपनी मांगें पूरी होने तक कटाई से इनकार करने के कारण विलंबित हो चुका है। ऐसे में मंत्री को किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सक्रिय प्रयास करने चाहिए ताकि चीनी मिलों का संचालन जल्द शुरू हो सके।चौधरी ने कहा कि, यह समय किसानों के साथ बातचीत और समाधान निकालने का है, न कि चीनी उद्योग में चल रहे संकट को और लंबा खींचने का। उन्होंने दावा किया कि मंत्री तुनाबुना ने बा, लाउतोका और लाबासा के तीनों मिल क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को कटाई शुरू करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में, जहां गन्ना आपूर्ति पर मिलने वाला भुगतान कम है और ईंधन की लागत लगातार बढ़ रही है, किसानों को कटाई करने पर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।चौधरी ने मंत्री को 1989-90 में “न्यायसंगत मास्टर अवार्ड” के लिए चलाए गए अभियान से सबक लेने की सलाह भी दी।इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, मंत्री तुनाबुना वालेलावा कैंप को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। चौधरी के अनुसार, वर्ष 2000 के तख्तापलट के बाद फैली अशांति के दौरान आतंकित किसान परिवारों की मदद की अपील पर एनएफयू ने इस कैंप की स्थापना की थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here