तमिलनाडु : किसानों ने पीडीएस के माध्यम से जीआई-टैग प्राप्त कावुंडापडी देशी चीनी के वितरण की मांग की

कोइम्बतुर : किसानों और व्यापारियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि, जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग प्राप्त कावुंडापडी देशी चीनी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से वितरित किया जाए। उनका कहना है कि, इससे उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और इस पारंपरिक उद्योग पर निर्भर हजारों लोगों की आजीविका सुरक्षित रहेगी। कावुंडापडी देशी चीनी (जिसे नट्टू सक्कराई (गुड़ पाउडर) के नाम से भी जाना जाता है) को दिसंबर 2025 में जीआई टैग प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि काविंदापडी नट्टू सक्कराई एंड वेल्लम उत्पादक संघ के प्रयासों से संभव हुई। हालांकि, किसानों का कहना है कि, केवल पहचान मिलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसकी खपत बढ़ाने और बाजार तक पहुंच मजबूत करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

जीआई टैग इस उत्पाद की उन विशेषताओं को मान्यता देता है, जो क्षेत्र की विशिष्ट जलवायु परिस्थितियों और पारंपरिक उत्पादन पद्धतियों से जुड़ी हैं। यह प्राकृतिक मिठास वाला उत्पाद भवानी तालुक के कावुंडापडी और आसपास के क्षेत्रों में तैयार किया जाता है तथा अपने पारंपरिक निर्माण तरीके और विशिष्ट स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र भवानी नदी, लोअर भवानी प्रोजेक्ट (एलबीपी) नहर नेटवर्क, थडापल्ली-अरक्कनकोट्टई सिंचाई प्रणाली, ओडाथुरई तालाब और आनंदसागरम झील से प्रभावित है। यहां की उच्च आर्द्रता गन्ने की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे फसल में सुक्रोज (शर्करा) की मात्रा अधिक बनी रहती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लगभग 6,000 एकड़ क्षेत्र में उगाए गए गन्ने को 260 से 300 कुटीर इकाइयों में संसाधित किया जाता है। लगभग 750 लीटर गन्ने के रस से 100 किलोग्राम देशी चीनी तैयार होती है।किसान संपत कुमार ने द हिंदू से बातचीत में कहा की, गन्ने के रस को लगभग दो घंटे तक उबाला जाता है। इस दौरान विभिन्न चरणों में बेकिंग सोडा और कैल्शियम कार्बोनेट मिलाया जाता है, जबकि अंतिम चरण में थोड़ी मात्रा में नारियल तेल डाला जाता है। इसके बाद उत्पाद को आग से उतार लिया जाता है।गन्ने की पेराई के दौरान निकलने वाले अवशेषों का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है, जिससे यह उत्पादन प्रक्रिया लगभग अपशिष्ट-मुक्त (वेस्ट-फ्री) बन जाती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here