उत्तर प्रदेश : गन्ना विकास विभाग में 308 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति, 371 को मिला एसीपी का लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए 308 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति (प्रमोशन) प्रदान की है। जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, विभाग का कहना है कि, इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और विभागीय कार्यों में अधिक दक्षता आएगी। गन्ना आयुक्त मिनस्थी एस. ने जानकारी बताया कि पदोन्नति पाने वालों में एक राजपत्रित अधिकारी, 35 लिपिक संवर्ग के कर्मचारी, गन्ना समितियों के 241 कार्मिक, 10 खांडसारी निरीक्षक और 21 वाहन चालक शामिल हैं।

371 कर्मचारियों को मिला वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ…

ChiniMandi WhatsApp Channel

विभाग ने पदोन्नति के साथ-साथ 371 अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) का लाभ भी प्रदान किया है। एसीपी लाभ पाने वालों में 18 राजपत्रित अधिकारी, छह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, 12 सांख्यिकी संवर्ग के कर्मचारी, 27 गन्ना विकास निरीक्षक, 125 गन्ना पर्यवेक्षक, 75 लिपिक संवर्ग कर्मचारी, 14 खांडसारी अधिकारी, 16 खांडसारी निरीक्षक और 78 गन्ना समितियों के कर्मचारी शामिल हैं।

1315 रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी…

गन्ना आयुक्त ने बताया कि, विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। विभिन्न संवर्गों के 1315 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन संबंधित चयन संस्थाओं को भेज दिया गया है। इससे भविष्य में विभागीय कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। विभाग ने पिछले एक वर्ष के दौरान 26 मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया है। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिला है और सरकारी सेवा में अवसर प्राप्त हुए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here