छत्तीसगढ़: एथेनॉल प्लांट के नाम पर 1.48 करोड़ रुपये की कथित ठगी, दिल्ली की कंपनी पर एफआईआर दर्ज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थापित किए जा रहे एक ग्रेन आधारित एथेनॉल प्लांट के लिए उपकरणों की खरीद के नाम पर करीब 1.48 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि, दिल्ली स्थित एक कंपनी ने फर्जी बिल जारी कर भुगतान प्राप्त कर लिया, लेकिन तय सामग्री की आपूर्ति नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

‘भास्कर’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, शिकायतकर्ता राकेश प्रकाश पांडेय, नवदुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार कंपनी रायगढ़ के सराईपाली क्षेत्र में 100 केएलपीडी (किलो लीटर प्रतिदिन) क्षमता का ग्रेन आधारित एथेनॉल प्लांट स्थापित कर रही है, जिसके लिए बड़े भंडारण साइलो की आवश्यकता थी।कंपनी ने परियोजना के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु दिल्ली की Ben and Gaws Pvt. Ltd. से संपर्क किया। यह संपर्क परियोजना सलाहकार के माध्यम से हुआ था, जिन्होंने कम कीमत पर सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद अप्रैल 2024 में खरीद आदेश जारी किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

समझौते के तहत 75 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले दो ग्रेन स्टोरेज साइलो खरीदे जाने थे। उपकरणों की कुल कीमत जीएसटी सहित लगभग 3.50 करोड़ रुपये तय की गई थी। कंपनी के अनुसार, निर्धारित सामग्री की आपूर्ति के लिए विभिन्न चरणों में 2.17 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया गया। हालांकि, इसके बदले केवल लगभग 68.90 लाख रुपये मूल्य का सामान ही प्राप्त हुआ।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि, शेष सामग्री के लिए कंपनी ने 1.48 करोड़ रुपये से अधिक का बिल (इनवॉयस) जारी कर यह दावा किया कि पूरा माल भेज दिया गया है, लेकिन वास्तविकता में सामान नहीं पहुंचा। कई बार संपर्क करने पर संबंधित कंपनी की ओर से सामग्री भेजने के आश्वासन दिए जाते रहे।

आरोप है कि, कंपनी संचालक ने ई-मेल के माध्यम से कथित तौर पर फर्जी डिस्पैच दस्तावेज भी भेजे और लगातार समय मांगता रहा। जब सामग्री की आपूर्ति नहीं हुई तो कंपनी के प्रतिनिधि को हरियाणा स्थित कार्यालय भेजा गया, जहां बकाया राशि के बदले एक चेक दिया गया। बताया गया कि करीब 1.48 करोड़ रुपये का यह चेक बैंक में जमा कराने पर अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी की आशंका हुई और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित कंपनी के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में भुगतान, आपूर्ति दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here