गन्ना किसानों को डीएम की सलाह: 5 फीट कतार दूरी और आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी उपज व आय

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): गन्ना उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई है।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किसानों से कहा कि वैज्ञानिक खेती, आधुनिक मशीनों और उन्नत कृषि पद्धतियों के उपयोग से गन्ने की उपज में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को गन्ने की बुवाई के दौरान कतार से कतार की दूरी 4 से 5 फीट रखने की सलाह दी। उनका कहना था कि, इससे फसल को पर्याप्त धूप और पोषक तत्व मिलेंगे। साथ ही खेत में कृषि यंत्रों का संचालन भी आसानी से हो सकेगा, जिससे उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि, किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक मशीनरी और बेहतर फसल प्रबंधन तकनीकों को अपनाना चाहिए। इससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने क्लस्टर आधारित गन्ना खेती को भी लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग, लागत में कमी और उत्पादकता में सुधार संभव है। बैठक के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आधुनिक खेती के माध्यम से अधिक उत्पादन हासिल कर सकें। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक और आधुनिक तरीकों से गन्ना खेती करने पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है। ऐसे में नई तकनीकों को अपनाना किसानों के लिए समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here