पंजाब : शेरोन सहकारी चीनी मिल को शुरू करने की मांग तेज, किसानों का ‘पक्का मोर्चा’ 39वें दिन भी जारी

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में शेरोन सहकारी चीनी मिल के स्वामित्व हस्तांतरण के विरोध में किसानों द्वारा शुरू किया गया ‘पक्का मोर्चा’ सोमवार को 39वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर धरने में शामिल किसानों को हरजिंदर सिंह टांडा, मनजीत सिंह बग्गू, महावीर सिंह गिल, नच्छत्तर सिंह पन्नू, तरसेम सिंह लुहार, इंदरजीत सिंह मरहाना और जस्सा सिंह काद गिल समेत कई किसान नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने पंजाब सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को लेकर अपने पहले के रुख से पीछे हटने पर चिंता व्यक्त की।

किसान नेताओं ने कहा कि, 30 दिसंबर 2025 को पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर नए मनरेगा कानून का विरोध किया था। लेकिन अब सरकार ने उसी नए कानून को लेकर राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी कर दी है।नेताओं का आरोप है कि, यह कदम सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों से पीछे हटने और अपने ही आश्वासनों को तोड़ने का प्रमाण है। उन्होंने दोहराया कि शेरो सहकारी चीनी मिल को बिना किसी और देरी के दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा कड़े कदम उठाने के लिए वे मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, राज्य सरकार के मंत्रियों के पास किसान संगठनों की बात सुनने तक का समय नहीं है और वे जनता के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे जाने वाले ज्ञापनों को स्वीकार करने से भी बच रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here