महाराष्ट्र : 11 महीने पुराने गन्ने को मिला ₹5,000 प्रति टन का भाव, हरियाणा तक हुई बिक्री

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तहसील स्थित तलेगांव ढमढेरे गांव के प्रगतिशील किसान बालासाहेब ढमढेरे और उनके पुत्र अक्षय ढमढेरे ने गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनके खेत में तैयार 11 महीने पुराने गन्ने को बाजार में ₹5,000 प्रति टन का भाव मिला है। गन्ना व्यापारी संपत गवारे ने ढमढेरे के खेत से गन्ना खरीदकर ट्रक के माध्यम से हरियाणा स्थित गन्ना रस केंद्र के लिए भेजा है।

ढमढेरे ने अपने खेत में 86032 किस्म के गन्ने की खेती की है, जिससे उन्हें करीब 70 टन प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हो रहा है। गन्ने की वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन के लिए उन्हें गणेश गायकवाड़ का मार्गदर्शन मिला। बालासाहेब ढमढेरे ने कहा कि, गन्ने का ₹5,000 प्रति टन का भाव मिलना उत्साहजनक है। उनका मानना है कि, यदि किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिलता रहे, तो वे कर्ज के बोझ से मुक्त होकर आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here