फिलीपींस : रेड स्ट्राइप्ड सॉफ्ट स्केल कीट से 16,000 हेक्टेयर से अधिक गन्ने की फसल प्रभावित, नेग्रोस में इस वर्ष घट सकता है उत्पादन

बाकोलोड सिटी : नेग्रोस ऑक्सिडेंटल प्रांत में गन्ने की फसल पर रेड स्ट्राइप्ड सॉफ्ट स्केल कीट (RSSI) के बढ़ते प्रकोप के कारण इस वर्ष चीनी उत्पादन में गिरावट की आशंका जताई गई है। प्रांत के गवर्नर यूजेनियो जोस लैक्सन ने कहा कि, किसानों को आगामी पेराई सत्र में कम उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि कीट का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।गवर्नर के अनुसार, अब तक नेग्रोस द्वीप क्षेत्र में करीब 16,000 हेक्टेयर से अधिक गन्ने की फसल इस कीट से प्रभावित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कीट के फैलाव पर लगातार निगरानी रखी जाए।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए प्रांतीय सरकार कितनी राशि खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आने वाले संभावित चक्रवातों और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन बजट का संतुलित उपयोग करना आवश्यक है।गवर्नर लैक्सन ने बताया कि, 10 जुलाई को गठित टास्क फोर्स की बैठक होगी, जिसमें कीट नियंत्रण के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादन में कमी और पहले से कम चीनी कीमतों का असर उद्योग पर गंभीर रूप से पड़ेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शुगर रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (एसआरए) के अनुसार, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र में अब तक 16,019.16 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र इस कीट से प्रभावित हो चुका है। इनमें अकेले नेग्रोस ऑक्सिडेंटल में 14,447.83 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे 365 गांवों के 5,435 किसान प्रभावित हुए हैं। इस बीच, नेग्रोस ऑक्सिडेंटल प्रांतीय बोर्ड ने पूरे प्रांत में आपदा की स्थिति (स्टेट ऑफ कैलामिटी) घोषित करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव में कहा गया है कि कीट के व्यापक प्रकोप से कृषि क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है। आपदा की स्थिति घोषित होने के बाद स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत कोष का उपयोग करने और कीट नियंत्रण के लिए आपातकालीन कदम उठाने का अधिकार मिल जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here