बिहार : मोतिहारी चीनी मिल की जमीन बिक्री पर गरमाई सियासत, पप्पू यादव ने सरकार से उठाए कई सवाल

मोतिहारी: मोतिहारी चीनी मिल की जमीन की बिक्री को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मोतिहारी पहुंचकर चीनी मिल की जमीन के हस्तांतरण और उससे जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगा तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मोतिहारी दौरे के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि, कभी इस चीनी मिल से पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था जुड़ी थी, लेकिन इसके बंद होने के बाद हजारों श्रमिक और किसान प्रभावित हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन परिस्थितियों में मिल बंद हुई और उसकी जमीन किन लोगों ने खरीदी। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए।

सांसद ने यह भी कहा कि, चीनी मिल आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले मजदूर नेताओं के मामले में अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने सरकार से पूछा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि, चीनी मिल की जमीन से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि मोतिहारी की आर्थिक विरासत और हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उधर, चीनी मिल की जमीन से जुड़े मामले में जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन का कहना है कि, पूरे प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई या टिप्पणी की जाएगी। मोतिहारी चीनी मिल की जमीन से जुड़े इस विवाद ने एक बार फिर श्रमिकों के बकाया भुगतान, भूमि हस्तांतरण और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और पूर्व कर्मचारियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here