2026-27 में वैश्विक चीनी बाजार में रहेगा हल्का घाटा, यूरोप में घटेगा उत्पादन: ज़ार्निकोव

लंदन: वैश्विक चीनी बाजार में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान लगभग 6 लाख मीट्रिक टन का मामूली घाटा रहने का अनुमान है। चीनी ब्रोकरेज और सप्लाई चेन सेवा कंपनी ज़ार्निकोव (Czarnikow) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि, इसका मुख्य कारण यूरोपीय संघ (EU) में चीनी उत्पादन में संभावित गिरावट है।

यूरोप में भीषण गर्मी से चुकंदर की फसल पर संकट…

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक क्षेत्र यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (हीटवेव) ने शुगर बीट (चुकंदर) की फसल को गंभीर खतरे में डाल दिया है। इसके अलावा, चीनी मिलों को लागत और मुनाफे के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल हो रही है, जिसके चलते किसानों ने चुकंदर की बुवाई का रकबा भी कम कर दिया है।ज़ार्निकोव ने कहा कि, यूरोपीय आयोग के शुरुआती आंकड़ों में चुकंदर की बुवाई का क्षेत्र घटने के संकेत मिले हैं। इसी वजह से कंपनी ने 2026-27 के लिए EU-27 का चीनी उत्पादन अनुमान घटाकर 1.39 करोड़ टन कर दिया है।

2025-26 के अधिशेष के कारण फिलहाल नहीं होगी वैश्विक कमी…

रिपोर्ट में कहा गया है कि, हालांकि अगले सीजन में मामूली घाटा रहने की संभावना है, लेकिन 2025-26 में रिकॉर्ड अधिशेष उत्पादन के कारण फिलहाल दुनिया में चीनी की वास्तविक कमी (Shortage) की स्थिति नहीं बनेगी।हालांकि, यह स्थिति भविष्य में अन्य प्रमुख उत्पादक देशों में फसल प्रभावित होने की स्थिति में बाजार को अधिक संवेदनशील बना सकती है।ज़ार्निकोव ने आगाह किया कि, मौसम से जुड़े जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने एल नीनो की तीव्रता का अनुमान बढ़ाकर ‘सशक्त (Strong)’ कर दिया है और आने वाले महीनों में इसके ‘बहुत सशक्त (Very Strong)’ होने की संभावना भी जताई है।

भारत, थाईलैंड और ब्राजील पर पड़ सकता है असर…

विशेषज्ञों के अनुसार, एल नीनो के दौरान भारत और थाईलैंड जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक देशों में फसल विकास के समय गर्म और शुष्क मौसम रहने की आशंका रहती है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।वहीं, दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक ब्राजील में अत्यधिक बारिश होने से गन्ने की कटाई में देरी और फसल की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक, यदि प्रमुख उत्पादक देशों में मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो वैश्विक चीनी बाजार में आपूर्ति का दबाव और बढ़ सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here