मेरठ में किसानों का प्रदर्शन, कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट का घेराव; गन्ना भुगतान से लेकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते तक उठाए मुद्दे

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले मंगलवार को मेरठ में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में ज्वार की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने गन्ना भुगतान, खाद, बिजली, सिंचाई और अन्य कृषि समस्याओं को लेकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कमिश्नरी के मुख्य द्वार को बंद कर ताला लगा दिया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी पहुंचे किसान

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कार्यालय के बाहर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।अनुराग चौधरी ने कहा कि, किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

कमिश्नर के प्रतिनिधि ने किसानों से लिया ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कमिश्नर के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने किसानों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान हाथों में ज्वार की फसल लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए। किसानों ने गन्ना किसानों के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने, सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, बिजली के बढ़े हुए भार से राहत देने और सिंचाई व्यवस्था में सुधार की मांग की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here