एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर बवाल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से स्वतंत्र जांच और दो केंद्रीय मंत्रियों को हटाने की मांग की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पद से हटाने तथा इस नीति की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।अपने पत्र में अजय राय ने आरोप लगाया कि, एथेनॉल मिश्रण नीति अपने घोषित उद्देश्यों को पूरा करने में विफल रही है और इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन और उसके वाहनों पर पड़ने वाले प्रभाव का स्वतंत्र वैज्ञानिक मूल्यांकन कराने की पहले भी मांग की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

अजय राय ने कहा कि, सरकार अब E85 और E100 जैसे अधिक एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन की ओर बढ़ रही है, जबकि E20 ईंधन को लेकर उठे सवालों का अब तक समाधान नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि देश के 35 करोड़ वाहन मालिकों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को कच्चे तेल के आयात में कमी लाने, किसानों को लाभ पहुंचाने और लोगों को सस्ता ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। लेकिन वर्तमान में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लगभग पारंपरिक पेट्रोल के बराबर कीमत पर बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल रहा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अजय राय ने यह भी दावा किया कि, एथेनॉल मिश्रित ईंधन के उपयोग से वाहनों का माइलेज घटने, इंजन को संभावित नुकसान, तथा बीमा दावों और वाहन वारंटी से जुड़े विवाद जैसी चिंताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इसके क्रियान्वयन में किसी संभावित हितों के टकराव (Conflict of Interest) की भी जांच की जाए। साथ ही उन्होंने जांच पूरी होने तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी को उनके पदों से हटाने की भी मांग की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here