मानसून सत्र : सहकारी चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए केंद्र ने गिनाए कदम, ‘एनसीडीसी’ दे रही वित्तीय सहायता

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक प्रश्न के माध्यम से पूछा गया कि, क्या केंद्र सरकार इस बात से अवगत है कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की पर्याप्त संभावनाएं होने के बावजूद एक भी सहकारी चीनी मिल नहीं है। इस प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सहकारी चीनी मिल संचालित नहीं है। हालांकि, वर्तमान में नरसिंहपुर जिले में आठ निजी चीनी मिलें कार्यरत हैं, जिनमें से दो चीनी मिलें तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैं।

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि, केंद्र सरकार देश के किसी भी हिस्से में सहकारी चीनी मिलों की स्थापना नहीं करती है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 1998 की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चीनी उद्योग को अनिवार्य औद्योगिक लाइसेंस की सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद चीनी मिलों की स्थापना के लिए अनिवार्य लाइसेंस की आवश्यकता समाप्त हो गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, सहकारिता मंत्रालय देश में बंद या कमजोर पड़ी सहकारी चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए कई कदम उठा रहा है। मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC), जो सहकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत एक वैधानिक संस्था है, सहकारी चीनी मिलों के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। यह सहायता या तो सीधे सहकारी चीनी मिलों (CSMs) को दी जाती है या फिर संबंधित राज्य सरकारों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि, यह सहायता परियोजना की व्यवहार्यता (Viability), विस्तृत जांच-पड़ताल (Due Diligence) और एनसीडीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही स्वीकृत की जाती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here