बलरामपुर चीनी मिल्स ने कर्मचारी स्टॉक योजना के तहत 1.99 लाख शेयर आवंटित किए

नई दिल्ली : बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (BCML) ने अपनी कार्यकारी समिति (Executive Committee) द्वारा कर्मचारियों के लिए संचालित एम्प्लॉयी स्टॉक एप्रिसिएशन राइट्स (ESAR) योजना के तहत 1,99,907 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने यह जानकारी बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) को दी गई नियामकीय सूचना में साझा की।

कंपनी ने बताया कि, यह आवंटन बीसीएमएल एम्प्लॉयी स्टॉक एप्रिसिएशन राइट्स प्लान 2023 (ESAR 2023) के तहत 29 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में स्वीकृत किया गया। कर्मचारियों द्वारा ESAR विकल्पों का उपयोग किए जाने के बाद यह शेयर आवंटन किया गया। कंपनी के अनुसार, 1,99,089 इक्विटी शेयर ₹386.60 प्रति शेयर के एक्सरसाइज मूल्य पर तथा 818 इक्विटी शेयर ₹378.65 प्रति शेयर के एक्सरसाइज मूल्य पर जारी किए गए। इन शेयरों पर किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं लिया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नए आवंटित शेयरों के विशिष्ट क्रमांक 26,99,66,425 से 27,01,66,331 तक हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये शेयर मौजूदा इक्विटी शेयरों के समान अधिकारों वाले होंगे और सभी मामलों में मौजूदा शेयरों के बराबर (pari passu) माने जाएंगे।इस आवंटन के बाद कंपनी की कुल जारी और चुकता शेयर पूंजी (Issued and Paid-up Share Capital) बढ़कर 21,14,67,114 इक्विटी शेयर हो गई है। कंपनी ने यह भी बताया कि इन शेयरों पर कोई लॉक-इन अवधि लागू नहीं होगी, अर्थात कर्मचारी निर्धारित नियमों के अनुसार इनका स्वतंत्र रूप से उपयोग या हस्तांतरण कर सकेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here