उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन के लिए एफसीआई चावल के डायवर्जन के दो मामले सामने आए: सरकार

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 2025-26 में एथेनॉल उत्पादन के लिए 52.22 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) चावल बेचा, जो 2024-25 के 2.36 एलएमटी और 2023-24 के 8.96 एलएमटी की तुलना में काफी अधिक है। यह जानकारी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतिभाई बंभानिया ने राज्यसभा में सांसद जावेद अली खान द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई 2026 तक एफसीआई ने 23.42 एलएमटी चावल एथेनॉल उत्पादन के उद्देश्य से बेचा है। उन्होंने कहा कि, पिछले तीन वर्षों के दौरान एफसीआई द्वारा एथेनॉल उत्पादन के लिए आवंटित डिस्टिलरियों को दिए गए चावल के डायवर्जन का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एफसीआई चावल के डायवर्जन के दो मामले सामने आए हैं, जिन पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री ने बताया कि संबंधित दो डिस्टिलरियों द्वारा चावल की खेपों (कंसाइनमेंट) के परिवहन में अनियमितताएं पाए जाने के बाद संबंधित राज्य सरकारों के खाद्य विभागों ने आवश्यक कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी कहा कि, एफसीआई ने इन दोनों डिस्टिलरियों को आगे चावल का आवंटन बंद कर दिया है। कथित डायवर्जन की जांच शुरू किए जाने संबंधी प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने स्पष्ट किया कि, संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here