बिहार : गन्ना उत्पादक जिलों के 3,173 किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर आर्थिक अनुदान

मुजफ्फरपुर: गन्ना किसानों को कृषि यंत्रीकरण से जोड़ने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने गन्ना कृषि यंत्रों की खरीद पर आर्थिक अनुदान देने का निर्णय लिया है। योजना के तहत गन्ना उत्पादक जिलों के कुल 3,173 किसानों का चयन कर उन्हें कृषि यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किया जाएगा। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, विभाग की ओर से 44 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों की पात्रता और अनुदान प्राप्त करने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

परमिट मिलने के 30 दिनों के भीतर करनी होगी खरीद

ChiniMandi WhatsApp Channel

योजना के तहत चयनित किसानों के लिए कृषि यंत्रों की खरीद की समयसीमा भी निर्धारित की गई है। परमिट जारी होने के बाद किसानों को 30 दिनों के भीतर संबंधित गन्ना कृषि यंत्र खरीदना अनिवार्य होगा। कृषि यंत्र खरीदने के बाद किसानों को उसकी रसीद समेत अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पूरी करनी होंगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

तिरहुत प्रमंडल के चार जिले योजना में शामिल

तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि योजना के तहत मुजफ्फरपुर समेत तिरहुत प्रमंडल के सभी चार जिलों को शामिल किया गया है। मुजफ्फरपुर जिले में इस योजना का लाभ 117 किसानों को दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का उद्देश्य गन्ना उत्पादक किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देना और कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here