जैव ईंधन और ग्रीन हाइड्रोजन भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम: अजय सूद

नई दिल्ली: भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद ने कहा की, भारत में वैकल्पिक ईंधनों की ओर बढ़ता रुझान ऊर्जा सुरक्षा और टिकाऊ विकास के लिहाज से लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है। खासकर मेथनॉल, एथेनॉल और ब्यूटानॉल जैसे जैव ईंधन भविष्य में भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, सूद ने कहा कि एथनॉल के अलावा अधिक ऊर्जा घनत्व वाले अन्य जैव ईंधन, जैसे ब्यूटानॉल, भी जैविक स्रोतों से तैयार किए जा सकते है। ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा के लिए जैव ईंधन का व्यापक उपयोग महत्वपूर्ण होगा।

बायोडीजल और बायो-जेट ईंधन की तकनीक विकसित

ChiniMandi WhatsApp Channel

सूद ने बताया कि, भारत पहले ही बायोडीजल और बायो-जेट ईंधन के उत्पादन की तकनीक विकसित कर उसे उद्योगों तक पहुंचा चुका है। वर्ष 2025 में काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च–इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (CSIR-IIP), देहरादून ने गैर-खाद्य वनस्पति तेल, अपशिष्ट तेल, इस्तेमाल किए गए खाना पकाने के तेल और कृषि अपशिष्ट से बायोडीजल तथा बायो-जेट ईंधन तैयार करने की स्वदेशी तकनीक विकसित की थी। संस्थान अब तक व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन के लिए करीब 50 तकनीकें विकसित और हस्तांतरित कर चुका है। इन तकनीकों का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करना है।

परिवहन क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन का बढ़ेगा इस्तेमाल

अजय सूद ने ग्रीन हाइड्रोजन को भी भारत के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा विकल्प बताया।उन्होंने कहा कि, भविष्य में इसका इस्तेमाल परिवहन क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, भारत में पहले से ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत मार्ग पर संचालित हो रही है।

भारतीय रेलवे की योजना ट्रेन की अधिकतम गति को मौजूदा 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे करने की है। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेनसेट में ऑनबोर्ड फ्यूल सेल से 2,400 किलोवाट की प्रोपल्शन क्षमता है। यह ट्रेन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन नहीं करती और इसका एकमात्र उप-उत्पाद शुद्ध जलवाष्प है।

जैव ईंधन की कीमतें उचित रखना जरूरी

सूद ने कहा कि, जैव ईंधन को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए इसकी कीमतों को उचित स्तर पर रखना भी जरूरी है। इसके साथ ही पर्यावरणीय स्थिरता और कम कार्बन उत्सर्जन पर लगातार ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि, केंद्र सरकार ने बायोगैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार ने वर्ष 2018 में GOBARdhan योजना की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम अब National Circular Bioenergy Scheme के नाम से जाना जाता है।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना के संशोधित स्वरूप को अगस्त 2026 में मंजूरी दी। इसके तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 की अवधि के लिए कुल 23,731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

देश की 52.3% बिजली क्षमता गैर-जीवाश्म स्रोतों से

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता जनवरी 2026 में बढ़कर 271.97 गीगावाट हो गई। यह देश की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का 52.3 प्रतिशत है। सरकार के अनुसार, गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता में यह विस्तार भारत की व्यापक आर्थिक और पर्यावरणीय रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना है।

2027 तक वैश्विक परिवहन ईंधन में जैव ईंधन की हिस्सेदारी बढ़ने का अनुमान

उद्योग के अनुमानों के अनुसार, 2027 तक वैश्विक परिवहन ईंधन खपत में जैव ईंधन की हिस्सेदारी 5.4 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इसमें विमानन ईंधन में जैव ईंधन की हिस्सेदारी करीब 1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। भारत के लिए जैव ईंधन, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोगैस जैसे विकल्प न केवल आयातित जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने में मदद कर सकते हैं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को भी गति दे सकते हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here