उत्तर प्रदेश : गन्ना समिति की बैठक में किसानों ने उठाए भुगतान और क्रय केंद्र आवंटन के मुद्दे

सहारनपुर: सरसावा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में सोमवार को पेराई सत्र 2026-27 के गन्ना सुरक्षण प्रस्तावों को लेकर सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों और जनप्रतिनिधियों ने गन्ना आपूर्ति, क्रय केंद्रों के आवंटन, खाद गोदाम खोलने और बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

टोडरपुर मिल के बकाया भुगतान का मुद्दा उठा

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में टोडरपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों और संचालक प्रवीण कुमार ने मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने की मांग की। साथ ही किसानों का गन्ना सरसावा चीनी मिल को आवंटित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं, शेरमऊ चीनी मिल से जुड़े किसानों ने बिडवी और शेरमऊ मिलों को गन्ना आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की। साल्हापुर के प्रतिनिधि सुकमपाल ने सुझाव दिया कि साल्हापुर द्वितीय क्षेत्र का गन्ना शेरमऊ मिल को आवंटित किया जाए।

क्रय केंद्र आवंटन को लेकर भी सुझाव

झबीरण के प्रतिनिधि ने मांग की कि पिछले पेराई सत्र की व्यवस्था के अनुसार गांव का गन्ना इस बार भी बिडवी चीनी मिल को ही दिया जाए। वहीं, टाब्बर क्षेत्र के किसानों ने टाब्बर तृतीय क्रय केंद्र शेरमऊ चीनी मिल को आवंटित करने का प्रस्ताव रखा। जनप्रतिनिधियों और किसानों ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें गन्ने का भुगतान समय पर मिलना चाहिए। बैठक के अध्यक्ष ने सचिव को टोडरपुर चीनी मिल से संबंधित बकाया भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रीतम सिंह, आशु सैनी, सुमित कुमार, बालिस्टर, नरेश सैनी, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, नाहर सिंह, ममता देवी और ओमवीर सिंह सहित कई किसान और प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा समिति के अधिकारी-कर्मचारी तथा तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here