अमेरिका : महंगे ईंधन और कीटों के खतरे के बावजूद लुइसियाना के गन्ना किसान बेहतर फसल को लेकर आशावान

लुइसियाना (अमेरिका) : अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी लुइसियाना में गन्ना किसानों ने ऊंची लागत और कीटों के खतरे के बावजूद इस साल की गन्ना फसल को लेकर उम्मीद जताई है। क्षेत्र में सोमवार से गन्ने की कटाई शुरू हो गई है और करीब चार महीने चलने वाले पेराई एवं कटाई सीजन के लिए किसान खेतों में उतर गए हैं। खेतों में हार्वेस्टिंग मशीनों के चलने से धूल के गुबार दिखाई दे रहे हैं। किसान गन्ने की कटाई में जुटे हैं।किसानों के अनुसार, इस साल गन्ने की फसल के लिए परिस्थितियां अनुकूल रही हैं और उन्हें सीजन से अच्छी उम्मीद है।

इस साल की शुरुआत में किसानों को पाश्चर मिलीबग नामक कीट के खतरे का सामना करना पड़ा था। इस कीट से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। कैनेला फार्म ने हजारों एकड़ क्षेत्र में फसल को बचाने के लिए कीट नियंत्रण पर करीब 1.15 लाख डॉलर खर्च किए। हालांकि, अब किसानों के सामने ईंधन की बढ़ती कीमत एक बड़ी चुनौती बन गई है। कैनेला फार्म ट्रैक्टरों और हार्वेस्टिंग मशीनों में इस्तेमाल होने वाले रेड डीजल के लिए फिलहाल 4.69 डॉलर प्रति गैलन चुका रहा है। पिछले साल इसी समय यह कीमत 2.65 डॉलर प्रति गैलन थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कैनेला फार्म के पास दो गन्ना हार्वेस्टर और पांच ट्रैक्टर हैं। ईंधन की बढ़ी कीमतों के कारण फार्म का खर्च करीब 1,000 डॉलर प्रतिदिन बढ़ गया है। फसल कटाई शुरू होने के साथ ही ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी किसानों के लिए अतिरिक्त चुनौती बन गई है। कैनेला फार्म से रोजाना करीब 28 ट्रक गन्ना खेतों से बाहर भेजा जाता है। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री द्वारा पिछले सप्ताह जारी आपातकालीन आदेश के तहत फिलहाल गन्ना ढोने वाले ट्रकों को रेड-डाइड डीजल इस्तेमाल करने की अनुमति है। इस ईंधन को संघीय कर से छूट प्राप्त है।

अल्मा प्लांटेशन एंड शुगर मिल में इस सीजन के दौरान 21 लाख टन से अधिक गन्ने की प्रोसेसिंग होने की उम्मीद है। मिल में प्रतिदिन करीब 650 ट्रक गन्ना पहुंच रहा है। अल्मा प्लांटेशन एंड शुगर मिल के गन्ना समन्वयक और किसानों के संपर्क अधिकारी टर्नर ग्राहम ने बताया कि, कृषि उपयोग वाले डीजल से करीब 44 सेंट प्रति गैलन की बचत हो रही है। मिल की ढुलाई व्यवस्था में प्रतिदिन करीब 6,000 गैलन ईंधन की खपत होती है, इसलिए यह बचत काफी महत्वपूर्ण है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here