बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

चकाई: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, चकाई में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट को मार्च 2027 तक चालू कर दिया जाएगा। प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी से प्रगति हो रही है। जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, शनिवार को मुख्यमंत्री ने चकाई प्रखंड की पीटरपहरी पंचायत के उरबा में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट है। उन्होंने बताया ,कि उन्होंने स्वयं परियोजना का सर्वेक्षण किया है और आश्वासन दिया कि हर परिस्थिति में मार्च 2027 तक प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान चौधरी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और ई-रिक्शा से प्लांट परिसर का जायजा लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार चकाई को स्टील हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है।प्रस्तावित परियोजना के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, स्टील हब स्थापित करने की योजना जल्द ही क्रियान्वयन के चरण में पहुंचेगी। इस परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने और चकाई को राज्य के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधायक सावित्री देवी, विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय सिंह, डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीएम सौरव कुमार, डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here