फिजी : गन्ना किसानों की उर्वरक लागत घटाने के लिए चीनी मिलों के अपशिष्ट के इस्तेमाल पर विचार

सुवा: फिजी सरकार गन्ना किसानों की उर्वरक लागत कम करने के लिए चीनी मिलों से निकलने वाले उप-उत्पादों का अधिक इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। ईंधन और कृषि इनपुट की बढ़ती लागत के बीच किसानों पर बढ़ते आर्थिक दबाव को देखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कृषि एवं चीनी मंत्री तोमासी तुनाबुना ने कहा कि, ईंधन और कृषि इनपुट की बढ़ती कीमतों के कारण गन्ना किसानों और कटाई ठेकेदारों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी चीनी उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।

मिल मड और राख के इस्तेमाल पर जोर

ChiniMandi WhatsApp Channel

तुनाबुना विपक्षी सांसद वियाम पिल्ले के सवाल का जवाब दे रहे थे। पिल्ले ने पूछा था कि, अधिक किसानों को चीनी मिलों से निकलने वाले मिल मड और राख जैसे उप-उत्पाद क्यों नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन उप-उत्पादों का इस्तेमाल मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में किया जा सकता है। साथ ही इनके उपयोग से पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता को भी कम किया जा सकता है। मंत्री ने बताया कि फिजी शुगर कॉरपोरेशन खेतों तक मिल अपशिष्ट पहुंचाने की लागत की समीक्षा कर रहा है। वहीं, सरकार इस पहल को किसानों के लिए व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाने के संभावित उपायों पर भी विचार कर रही है।

चीनी पर निर्भरता कम करने की जरूरत

तुनाबुना ने कृषि क्षेत्र में विविधता लाने और फिजी की अर्थव्यवस्था की चीनी पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि, कृषि क्षेत्र में विविधीकरण के साथ-साथ किसानों की लागत कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here