फिजी: गन्ना उत्पादक कोष को कृषि वाणिज्यिक बैंक में बदलने का प्रस्ताव

सुवा : फिजी की आर्थिक मामलों की स्थायी समिति ने गन्ना किसानों की वित्तीय सुविधाओं तक पहुंच बेहतर बनाने के लिए शुगरकेन ग्रोअर्स फंड (Sugarcane Growers’ Fund) को एक कृषि वाणिज्यिक बैंक में बदलने की सिफारिश की है।इस प्रस्ताव का उद्देश्य गन्ना उत्पादकों को अधिक व्यापक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। समिति के अध्यक्ष साकियुसा तुबुना ने कहा कि, फंड को कृषि वाणिज्यिक बैंक में बदलने से किसानों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके साथ ही किसानों को अधिक किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने और कृषि गतिविधियों में विविधता लाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बढ़ती उत्पादन लागत से किसानों पर वित्तीय दबाव

ChiniMandi WhatsApp Channel

समिति की समीक्षा में पाया गया कि, गन्ना उत्पादक बढ़ती उत्पादन लागत के कारण लगातार वित्तीय दबाव का सामना कर रहे हैं। इसमें लीज नवीनीकरण प्रीमियम, श्रमिकों की कमी और आधुनिक कृषि मशीनरी की बढ़ती कीमतें प्रमुख चुनौतियां हैं। तुबुना के अनुसार, इन समस्याओं का असर वर्तमान में फंड के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता की पहुंच और प्रभावशीलता पर भी पड़ रहा है।

फंड के बोर्ड में किसानों के प्रतिनिधित्व पर चिंता

समिति ने उन बदलावों को लेकर भी चिंता जताई है, जिनके तहत कानूनी संशोधनों के बाद फंड के बोर्ड से गन्ना उत्पादकों का प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व हटा दिया गया। तुबुना ने कहा कि किसानों का प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व नहीं होने से उनके विश्वास पर असर पड़ सकता है और पारदर्शिता, जवाबदेही तथा हितधारकों की भागीदारी को लेकर सवाल उठ सकते हैं।

1984 के कानून में बदलाव की सिफारिश

समिति ने शुगरकेन ग्रोथ फंड एक्ट, 1984 को मौजूदा जरूरतों के अनुरूप अपडेट करने की सिफारिश की है। प्रस्तावित सुधारों का उद्देश्य फंड के प्रशासन और संचालन को मजबूत करना, परिचालन लचीलापन बढ़ाना तथा नवाचार और कृषि विविधीकरण के लिए अधिक अवसर पैदा करना है।

बैंकिंग मॉडल के तहत बढ़ सकती हैं वित्तीय सेवाएं

प्रस्तावित बैंकिंग मॉडल के तहत फंड गन्ना किसानों को अपनी मौजूदा मूल सेवाएं जारी रखते हुए अतिरिक्त वित्तीय उत्पाद और सेवाएं भी उपलब्ध करा सकेगा। समिति ने आगे कानूनी सुधार, किसानों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने, किफायती वित्तीय सहायता तक बेहतर पहुंच और कृषि मशीनीकरण के लिए अधिक समर्थन देने की सिफारिश की है। समिति की रिपोर्ट फिजी की संसद में पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में की गई सिफारिशों पर चर्चा संसद की आगामी बैठक में किए जाने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here