यूपी गन्ना मूल्य समिति में पेराई सत्र से पहले ₹600 प्रति क्विंटल की मांग पर चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026-27 के गन्ना पेराई सत्र से पहले गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई गई है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, बलरामपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के एक प्रतिनिधि ने यह मांग की है।समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि रणवीर सिंह रन्नू ने 7 अक्टूबर को लखनऊ स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय में आयोजित उपसमिति की बैठक में यह मांग रखी। बैठक में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने के मूल्य पर चर्चा की गई।

बैठक में गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गन्ने के मूल्य निर्धारण के साथ-साथ किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग पर चर्चा हुई।रणवीर सिंह रन्नू ने कहा कि, कृषि लागत में लगातार बढ़ोतरी और गन्ना किसानों की मेहनत को देखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि किसानों को उनकी खेती पर होने वाले खर्च की उचित भरपाई के लिए लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।बैठक में प्रशासन, समितियों और खरीद से संबंधित अपर गन्ना आयुक्तों के साथ गन्ना विभाग मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here