तमिलनाडु : गन्ना प्रोत्साहन राशि सभी किसानों को देने की मांग, दीपावली से पहले खाते में जमा हो रकम

तिरुचि: कावेरी उझावरगल पथुकाप्पु संगम ने पंजीकृत और गैर-पंजीकृत गन्ना किसानों के बीच भेदभाव किए बिना सभी किसानों को गन्ना प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। संगठन के सचिव सुंदर विमलनाथन ने कहा कि, यह राशि दीपावली से पहले किसानों के बैंक खातों में जमा की जानी चाहिए। राज्य सरकार को लिखे पत्र में संगठन के सचिव सुंदर विमलनाथन ने कहा कि गन्ने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सभी किसानों को निष्पक्ष रूप से दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन वास्तविक किसानों ने गन्ने की खेती की और उसे चीनी मिलों को आपूर्ति किया है, उनके बैंक खातों में सीधे राशि जमा की जाए।

संगठन के अनुसार, अब तक लगभग 10 लाख टन गैर-पंजीकृत गन्ने की पेराई चीनी मिलों द्वारा की जा चुकी है। ऐसे में इस गन्ने की खेती करने वाले वास्तविक किसानों को भी प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलना चाहिए। संगठन ने कहा कि, प्रोत्साहन राशि वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचनी चाहिए और इसमें बिचौलियों, अधिकारियों, राजनेताओं या किसानों का प्रतिनिधि होने का झूठा दावा करने वाले लोगों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

संगठन के मुताबिक, खेती की बढ़ती लागत, निजी साहूकारों से ऊंची ब्याज दरों पर लिए गए कर्ज, प्रतिकूल मौसम और फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। ऐसे में समय पर प्रोत्साहन राशि मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। सुंदर विमलनाथन ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और हरियाणा सहित कई राज्यों में गन्ने का मूल्य 4,100 रुपये प्रति टन से अधिक दिया जा रहा है। ऐसे में गन्ना किसानों को उचित आर्थिक लाभ सुनिश्चित करना जरूरी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here