छत्तीसगढ़: गन्ना किसानों के खातों में 11.34 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस जारी, 7,250 किसानों को मिला लाभ

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, अंबिकापुर के ग्राम केरता में पेराई सीजन 2025-26 के तहत क्षेत्र के 7,250 गन्ना किसानों के बैंक खातों में कुल 11 करोड़ 34 लाख 64 हजार 265 रुपये 78 पैसे की बोनस राशि अंतरित कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा निर्धारित 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बोनस का भुगतान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में आयोजित कृषक चौपाल के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों ने लंबित बोनस राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई थी। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए शासन ने बोनस राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की। इससे क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक राहत मिली है। मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना, ग्राम केरता में पेराई सीजन 2025-26 के दौरान किसानों से कुल 1,18,253.53 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। किसानों के परिश्रम और योगदान को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित बोनस की पूरी राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बोनस की राशि मिलने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। साथ ही आगामी फसल की तैयारी, खाद-बीज की खरीद और खेती से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र में गन्ने की खेती को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी गन्ना उत्पादक किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि किसानों का परिश्रम, विश्वास और सहयोग ही कारखाने की निरंतर प्रगति एवं सफलता का आधार है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here