कनाडा ने एथेनॉल उत्पादन के लिए सरकारी चावल भंडार के इस्तेमाल पर WTO में भारत से मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली: एथेनॉल उत्पादन के लिए सरकारी भंडार में रखे चावल को डिस्टिलरियों को उपलब्ध कराने के मुद्दे पर कनाडा ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत से स्पष्टीकरण मांगा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने इस मामले में भारत से कई सवाल किए हैं। कनाडा ने भारत से वर्ष 2020-21 से अब तक एथेनॉल उत्पादकों को सरकारी चावल भंडार से उपलब्ध कराए गए चावल की मात्रा का विवरण देने को कहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि, चावल को एथेनॉल उत्पादन के लिए उपलब्ध कराना WTO के खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है या नहीं।

कनाडा ने यह सवाल भी उठाया है कि, सार्वजनिक भंडारण योजनाओं के तहत भारत द्वारा चावल की खरीद के लक्ष्य निर्धारित करते समय एथेनॉल उत्पादकों की संभावित मांग को ध्यान में रखा जाता है या नहीं। इसके अलावा, कनाडा ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के चावल भंडार को डिस्टिलरियों को किस कीमत पर बेचा गया, इसकी जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि, इस चावल से संबंधित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहायता की जानकारी WTO को किस प्रकार दी जाती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इन सवालों पर इस महीने के अंत में होने वाली WTO की कृषि समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।कनाडा के ये सवाल सितंबर में अमेरिका की ओर से उठाई गई इसी तरह की चिंताओं के बाद सामने आए हैं। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि, भारत ने अपनी खाद्य सुरक्षा जरूरतों से अधिक चावल की खरीद की और बाद में अतिरिक्त भंडार को इथेनॉल उत्पादन सहित गैर-खाद्य उद्देश्यों के लिए लागत से कम कीमत पर जारी किया।अमेरिका ने यह भी दावा किया था कि, वर्ष 2025-26 के दौरान चावल के सरकारी भंडार में बढ़ोतरी के कारण भारत ने इथेनॉल निर्माताओं के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास उपलब्ध चावल का आवंटन बढ़ाया था।

Bioenergy Times

1 COMMENT

  1. is the use of rice in ethanol justified, when rice require huge water to produce, again ethanol require huge water , this is causing rice prices jump

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here